फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJYM resolved to make the party win

भाजयुमो ने लिया पार्टी को जिताने का संकल्प

Wed, 24 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
BJYM resolved to make the party win
मंगलौर में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : ROORKEE
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को केकेपी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में एकजुटता के साथ लग जाना चाहिए ताकि पार्टी इस बार 60 सीटों के पार पहुंच सके। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ कार्य करती है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का विकास कर रही है और पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रोहन सहगल ने युवा मोर्चा के इतिहास और कार्यों की जानकारी दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने जिले की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करवाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर संदीप गोयल, डॉ. नीरज पंत, हिमांशु चमोली, शोभित गुप्ता, सोनू धीमान, अमन सैनी, अर्जुन सिंह, संजीव कुमार, संदीप प्रधान, अक्षय सैनी, पंकज चौधरी, अभिषेक शर्मा, विदित शर्मा, कमल सैनी, विशु शर्मा, कुणाल सचदेवा, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed