फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bjp worker remembered to deendayal upadhyay

पंडित दीन दयाल को किया याद 

Sun, 25 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 25 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
bjp worker remembered to deendayal upadhyay
भाजपा कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : amarujala
 जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर एवं देहात में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना गया। 
विज्ञापन


रामनगर स्थित शिव चौक पर भाजपा पश्चिमी मंडल की ओर से पंडित दीन दयाल की जन्मशताब्दी धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सार्वजनिक रूप से सुनवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पंडित दीन दयाल के सपनों को पूरा करना ही हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर अशोक शर्मा आर्य, प्रदीप सचदेवा, पार्षद पंकज सतीजा, महेंद्र काला, दीपक बत्रा, रमेश भटेजा, धर्मवीर, पिंकी, पंडित राजकुमार शर्मा, कृष्णा, हरिमोहन गुप्ता, राधेश्याम, जतिन अरोड़ा, मनीष साहनी, चंद्रकांता, भास्कर, कमल भटेजा, राजसेतिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


तहसील में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें याद किया। पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन, नगर संघ चालक जल सिंह सैनी, गबर सिंह रावत, आदेश सैनी, गौरव गोयल, श्यामवीर सैनी, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, राकेश आदि मौजूद रहे। कैंट बोर्ड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने कहा कि पंडितजी ने देश को संगठित करने का काम किया। इस मौके पर हरीश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सुरेशचंद शर्मा, संजीव कुमार, श्रीकांत, दीपचंद, रामसिंह आदि मौजूद रहे। भगवानपुर में भी दीनदयाल की जयंती मनाई। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष विरेंद्र सैनी, प्रदीप चौहान, जगदीश राणा, डा. राजेश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने मिठाई बांटी 
लक्सर/लंढौरा। भाजपा कार्यकताओं ने लक्सर विधान सभा के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 100वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की थी। इस दौरान लक्सर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जन्म दिन की खुशियां मनाई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधी जितेंद्र चौधरी, विनोद शर्मा, विधायक संजय गुप्ता, अम्बरीष गर्ग, भूपेंद्र निगम, जितेंद्र चौधरी, करुणेश कुमार, एडवोकेट सुक्रमपाल, राजसिंह, ईश्वरचंद, राजेश गुुप्ता, महिपाल, मांगेराम बावरा आदि मौजूद रहे।   बुग्गावाला क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिन धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर पवन राठौर,नरेश प्रजापति ने किया है। अश्वनी कांबोज, मास्टर सुभाष राठौर विनोद कुमार शिवकुमार कुलदीप मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। 

लंढौरा के भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने कस्बे के प्राचीन शिव में मंदिर में  भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । इस मौके पर मनोज नायक, अशोक जताना, मांगेराम गौर, चौधरी अश्वनी, योगेश शर्मा, अनिल, जयपाल सिंह, शुभम यादव, संदीप कुमार, चौधरी योगेंद्र सिंह, गुलशन, दिनेश ठाकुर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed