फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP government is empowering women: Rekha

भाजपा सरकार महिलाओं को कर रही सशक्त: रेखा वर्मा

Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government is empowering women: Rekha
खानपुर स्थित खेल स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित नारी गर्जना रैली के दौरान पार्टी की राष्ट्री? - फोटो : ROORKEE
खानपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत और क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ना होगा। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने महिलाओं को सशक्त करने का बीड़ा उठाया है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए योजनाएं चला रही हैं। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेल स्टेडियम में नारी एकता संगठन की ओर से आयोजित नारी गर्जना रैली में निवर्तमान जिपं सदस्य रानी देवयानी सिंह ने महिला अतिथियों को तलवार, स्मृति चिह्न, मुकुट और पटका देकर सम्मानित किया। इस दौरान रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इससे महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही हैं। निवर्तमान जिपं सदस्य रानी देवयानी सिंह ने कहा कि भाजपा समूहों के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। उन्होंने खानपुर क्षेत्र में पिछले 20 साल में कराए गए विकास कार्य भी बताए। कहा कि वह खानपुर में सिडकुल स्थापित कराकर महिलाओं को रोजगार दिलाएंगी। देहरादून की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम कर रही है। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि रैली में आई महिलाओं ने रानी देवयानी की जीत के प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा से खानपुर विधानसभा चुनाव की कमान महिला प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी के हाथों सौंपने की मांग की। इस मौके पर रानी देवयानी ने 20 सालों में विधायक चैंपियन की ओर से कराए गए विकास कार्यों को मील का पत्थर बताया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष चौधरी भीम सिंह, कुंवर दिव्य प्रताप सिंह, नारी एकता संगठन अध्यक्ष रितु चौधरी, सविता, रेखा नेगी, बबीता, प्रतिमा, बेबी, बबली, संगीता, निशा, नीलम, रणविजय चौधरी, प्रवेंद्र भाटी, मुकेश कुमार, साधुराम वर्मा, ईश्वर पाल सिंह और अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
बैठक में ये महिलाएं हुईं सम्मानित
बसंती चमोली, विमला नेगी, नंदा ऐरी, विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुशीला रावत, विश्वंभरी बिष्ट, गीता बिष्ट, रामेश्वरी पंवार, कलावती बमोला, संतोषी, गुड्डी बिष्ट और गीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार:
चुनाव सह प्रभारी का किया स्वागत
लक्सर। भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सह प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा का लक्सर पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पालिका अध्यक्ष से लक्सर नगरपालिका के विषय में जानकारी ली। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के विषय में भी चर्चा की। इस दौरान सभासद सचिन मित्तल, विकास खटाना, अरविंद कल्याणी, ममता और कुलदीप वाल्मीकि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed