फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rally launched in support of CAA

सीएए के समर्थन में निकाली बाइक रैली

Sun, 12 Jan 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rally launched in support of CAA
नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिरान कलियर विधानसभा में बाइक रैली निकाली और सीएए के बारे में लोगों को जागरूक किया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता कलियर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, प्रशांत पोसबाल और जयभगवान सैनी के नेतृत्व में कोर कॉलेज पर एकत्रित हुए। कोर कॉलेज से बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली कॉलेज से रहमतपुर, कलियर, मेहवड़ कलां, मेहवड़ खुर्द सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए इमलीखेड़ा में सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सीएए देश के हित में हैं। कुछ राजनैतिक दल सिर्फ अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि बाइक रैली को लेकर पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बाइक रैली में सहकारी समिति के चेयरमैन अनिल पाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी, आदित्य राज सैनी, अजय प्रताप, हाजी इस्लाम, पप्पू कश्यप, राजबीर सैनी, तेज सिंह, अमित सैनी, अमरीश कुमार, अश्वनी सैनी, बिजेंद्र, अजहर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed