फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike collides with security wall, couple and three children injured

बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपति व तीन बच्चे घायल

Wed, 22 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with security wall, couple and three children injured
रुड़की लक्सर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दंपत्ति व बच्चे। - फोटो : ROORKEE
एक बाइक अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से जा टकराई। इससे बाइक सवार दंपती और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी शैंकी (28) अपनी पत्नी संगीता (27) और तीन बच्चे संस्कार (6), कुमकुम (8) और सोनाक्षी (7) के साथ बाइक से लक्सर से बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लंढौरा के पास सोलानी नदी पुल के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से बनाई गई सुरक्षा दीवार से जा टकराई। इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस को बुलाया। साथ ही पांचों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कुमकुम की गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। चारों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन आननफानन सिविल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। लंढौरा चौकी प्रभारी अकरम अली ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन

खुद जान जोखिम में डाल रहे चालक
बुधवार को सोलानी पुल पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाइक पर पांच सवारी होने से हादसा हुआ है। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि लोग खुद अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होती वाहनों की चेकिंग
रुड़की-लक्सर मार्ग पर वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की ओर से इस मार्ग पर वाहनों की चेकिंग नहीं होती है। इसके चलते लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसे में रोजाना हो रहे हादसों में वाहन चालकों के साथ-साथ पुलिस की भी लापरवाही सामने आ रही है।

रुड़की-लक्सर मार्ग पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद चेकिंग नहीं की जा रही है तो बेहद गंभीर है। इस संबंध में जानकारी लेकर सख्ती से चेकिंग के निर्देश दिए जाएंगे।-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed