फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All four flyovers open on Dehradun-Delhi highway

पुहाना से छुटमलपुर के बीच सुहाना हुआ सफर, देहरादून-दिल्ली हाईवे पर खुले चारों फ्लाईओवर

Fri, 07 Aug 2020 11:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
All four flyovers open on Dehradun-Delhi highway
भगवानपुर में बन रहा टोल टैक्स। - फोटो : ROORKEE

पुहाना से छुटमलपुर के बीच देहरादून-दिल्ली हाईवे का काम लगभग पूरा हो गया है। चारों फ्लाईओवर पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। ऐसे में हाईवे निर्माण के कारण करीब दो साल से जाम का झाम झेल रहे राहगीरों को भारी राहत मिली है। शुरू में भगवानपुर में हाईवे निर्माण के कार्य के चलते एक-एक किमी की दूरी तय करने में घंटों लगते थे।

विज्ञापन


करीब दो साल पहले पुहाना से छुटमलपुर के बीच हाईवे निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। इसके साथ ही सड़क पर जमकर तोड़फोड़ की गई थी। सबसे अधिक समस्या भगवानपुर में पैदा हुई थी। क्योंकि, बाजार में हाईवे निर्माण में दिक्कत लाजिमी थी। इस कारण आए दिन भगवानपुर में जाम के हालात पैदा हो जाते थे। किसी-किसी दिन तो एक-एक किमी की दूरी तय करने में घंटों लगते थे।
विज्ञापन



इसके बाद प्रशासन ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्माण में तेजी के आदेश दिए थे। अब करीब दो साल बाद अब हाईवे का काम लगभग पूरा हो चुका है और वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। इसके साथ ही चुड़ियाला चौक, खानपुर चौक, सालियर व पुहाना के फ्लाईओवर भी पूरी तरह तैयार हो गए हैं। निर्माण एजेंसी के अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हाईवे का अधिकतर काम पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा भी बनकर तैयार

निर्माण एजेंसी नेे पुहाना में टोल प्लाजा भी बनाकर तैयार कर दिया है। टोल प्लाजा के केबिन आदि बनकर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। हालांकि निर्माण एजेंसी के अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। 

हरिद्वार-मुजफ्फरनगर हाईवे के निर्माण कार्य में भी तेजी
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे निर्माण का काम वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। इसके बाद से यह काम कई बार बंद होकर फिर शुरू हो चुका है। बताया जाता है कि बजट की कमी के कारण बीच बीच में काम बंद होता रहा है। हालांकि लॉकडाउन से पहले काम शुरू हुआ था। इसके बाद काम लगातार चल रहा है। अब  निर्माण में काफी तेजी दिख रही है। उम्मीद है कि जल्द काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed