फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Best sugar mill started crushing season

उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू

Wed, 25 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 25 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलौर। उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। मिल के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने हवन पूजन और केन पर गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इससे पहले गन्ना डालने वाले किसानों को शाल देकर सम्मानित किया गया।
उत्तम शुगर मिल पेराई सत्र शुरू करने वाली जिले की पहली चीनी मिल बन गई है। इसके लिए बैलगाड़ी में सर्वप्रथम गन्ना लेकर पहुंचे लिब्बरहेड़ी के जयवीर सिंह का गन्ना तौलने के साथ ही उसे शाल देकर सम्मानित किया गया। मिल के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व दर्जाधारी राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने केन पर गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। गुरुग्रंथ साहिब के पाठ के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। कुलदीप चौधरी, अशोक चौधरी, नागेंद्र कुमार, बाबूराम, लोकेंद्र लांबा, राजवीर सिंह, मनोज कुकरेती, अनिल सिंह, सेठपाल, ज्ञान सिंह, राकेश लोहान, संजीव गुप्ता, जयपाल सिंह, यश कुमार आदि मौजूद थे। पंडित विनोद बडोला ने पूजन हवन कराया।

विज्ञापन



इकबालपुर मिल 29 से शुरू कर देगी गन्ने की खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
झबरेड़ा। इकबालपुर शुगर मिल ने गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए हवन व पूजा अर्चना की गई। प्रबंधन ने बायलर में अग्नि प्रज्जवलित कर किसानों को बधाई दी। 29 से क्रय केंद्रों पर गन्ना तोल शुरू होने के बाद दो दिसंबर से गन्ने की पेराई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी इंतजार के बाद इकबालपुर शुगर मिल ने भी बुधवार को पेराई सत्र शुरू करने की प्रक्रिया हवन के साथ शुरू कर दी। मिल के प्रबंध निदेशक सरदार उमराव सिंह ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित कर दी गई है। बृहस्पतिवार से गन्ना क्रय केंद्रों का गन्ना पर्ची खरीद इंडेंट जारी होगा। 28 को मिल का ट्रायल किया जाएगा। एक या दो दिन में गन्ना किसानों के पास पर्चियां पहुंच जाएंगी।

29 नवंबर को सभी क्रय केंद्रों पर तोल शुरू हो जाएगा। दो दिसंबर को पेराई सत्र विधिवत शुरू हो जाएगा। इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य 65 लाख क्विंटल रखा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, गन्ना जीएम पवन ढींगरा, गन्ना प्रबंधक भानू प्रताप सिंह, रविंद्र ग्रेवाल, विकास सिंह, आनंद बिष्ट, गजेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, योगेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed