फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Becoming the grandson of the property owner, he sold the land by getting it registered in his name

Roorkee News: संपत्ति स्वामी का पौत्र बनकर जमीन अपने नाम कराकर बेची

Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Becoming the grandson of the property owner, he sold the land by getting it registered in his name
I
विज्ञापन

IIपीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
I फर्जी वसीयत बनाकर जमीन अपने नाम कराने के बाद अन्य को बेचे जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने खुद को फर्जी तरीके से संपत्ति स्वामी का पौत्र दर्शाकर जमीन अपने नाम कराई थी।
I
I
I
Iपिरान कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा निवासी दाऊद खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता दो भाई थे। उनके ताऊ का नाम गफूर खां और पिता का नाम बुद्धू खां था। उनके ताऊ को कोई संतान नहीं थी। केवल उनके पिता की वह दो संतान है और अपने ताऊ की देखभाल उन्होंने की है। उनका ताऊ गफूर भी उनसे लगाव रखते थे।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने जीवित रहते हुए 13 मार्च 1995 को अपनी संपत्ति की वसीयत उनके नाम कर दी थी। कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गई। कुछ दिनों बाद पीड़ित को जानकारी हुई कि आजाद नाम के एक व्यक्ति ने 08 मार्च 2001 को स्वयं को गफूर खां का पौत्र दर्शाकर साजिश के तहत गवाह रद्दू निवासी इमलीखेड़ा, असगर निवासी गुलाबनगर रुड़की के साथ मिलकर षड़यंत्र रचकर फर्जी तरीके से संपत्ति को अपने नाम करा लिया। इसके बाद खसरा खतौनी में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। इसे मुकेश कुमार निवासी सिविल लाइंस रुड़की और राजकुमार चौधरी निवासी डिफेंस काॅलोनी मोहनपुरा रुड़की के नाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस षड़यंत्र में गवाह शारीक खान निवासी सुभाषनगर रुड़की व सुरेंद्र कुमार निवासी गणेशपुर रुड़की को भी शामिल किया गया। वहीं, मुकेश कुमार और राजकुमार चौधरी को भी पहले से ही फर्जी वसीयत की जानकारी थी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आजाद निवासी बन्हेड़ा देवबंद सहारनपुर, रद्दू निवासी ईमलीखेड़ा कलियर, असगर निवासी गुलाबनगर रुड़की, मुकेश कुमार, राजकुमार चौधरी, शारिक खान और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed