{"_id":"6ad11f20f7bc0b7a2907b587","slug":"bcom-student-goes-missing-after-leaving-for-college-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1091484-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कॉलेज गया बीकॉम का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कॉलेज गया बीकॉम का छात्र लापता
विज्ञापन
शहर के खंजरपुर निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष का 19 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाश करने के बावजूद उसका सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंजरपुर निवासी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अंकुर आर्य नौ अक्तूबर को दोपहर में बीएसएम डिग्री कॉलेज गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार अंकुर अपना फोन भी घर पर ही छोड़कर गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बेटे के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस छात्र के संपर्क में रहने वाले दोस्तों और अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। साथ ही छात्र से जुड़े फोन रिकॉर्ड खंगालने की भी तैयारी की जा रही है।