फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Batra thought CM's office removed the Flex

बत्रा के दफ्तर पर लगा सीएम का फ्लैक्स हटाया

Tue, 22 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 22 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। कांग्रेस के बागी विधायक प्रदीप बत्रा को दल-बदल कानून के तहत नोटिस जारी होने के दूसरे (सोमवार) दिन उनके कैंप कार्यालय पर लगे फ्लैक्स से मुख्यमंत्री हरीश रावत का फोटो फाड़ दिया गया। कुछ देर बाद विधायक के फोटो में कांट-छांट की गई। लेकिन उसके बाद पूरा फ्लैक्स ही हटा दिया गया। माना जा रहा है कि किसी कट्टर समर्थक ने इस पर अपनी खुन्नस निकाली है।

विज्ञापन


कांग्रेस के नौ बागी विधायकों में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल है। इससे शहर का पारा थोड़ा गर्म है। लेकिन उनके कट्टर समर्थक हर स्थिति में उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। गंगनहर पटरी स्थित विधायक के कैंप कार्यालय पर काफी पहले से मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनका एक फ्लैक्स लगा हुआ था। सोमवार सुबह इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत का फोटो फटा नजर आया। कुछ मीडियाकर्मियों ने इसकी तस्वीरें ली तो कार्यालय में मौजूद कुछ समर्थकों ने इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन कुछ देर बाद बत्रा के फोटो में भी कांट छांट नजर आई। माना जा रहा है कि नोटिस की कार्रवाई से खिन्न किसी समर्थक ने मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ा है। पूरे शहर में चर्चाएं होने पर घटना सामान्य करने के लिए प्रदीप बत्रा के फोटो में भी कांट छांट की गई। दोपहर तक पूरा पोस्टर कैंप कार्यालय से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed