{"_id":"9e407145c7a125929d0858ba12d395eb","slug":"banker-outspoken-against-privatization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मी मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मी मुखर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। इससे रुड़की में भी हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर आंदोलन के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सरकारी बैंकों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बैंककर्मी मुखर हैं। इसके तहत सबसे पहले आईडीबीआई बैंक को निजी करने का प्रस्ताव है, जिसके विरोध में बैंककर्मियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। साथ ही अन्य बैंकों से भी सहयोग की अपील की है। इससे पहले रुड़की में आजादनगर चौक स्थित आईडीबीआई बैंक की ब्रांच के बाहर शुक्रवार को हड़ताल का बैनर लगाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी हो सके। बैंक कर्मियों और अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। साथ ही बैंकों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर निजीकरण का प्रस्ताव रद्द नहीं किया जाता तो बैंक कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि रुड़की ब्रांच में ही आठ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इसके अलावा शहर में रामपुर चुंगी, रामनगर चौक और सेंचुरी गेट पर एटीएम भी है।
विज्ञापन