फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bakrid today, tight security arrangements in the city and countryside

बकरीद आज, शहर और देहात में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 09 Jul 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bakrid today, tight security arrangements in the city and countryside
बकरीद को लेकर पुलिस की ओर से शहर और देहात में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर व आसपास पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। वहीं, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा और बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। रविवार को ईद को लेकर रुड़की, मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर, पिरान कलियर, लक्सर, खानपुर, सुल्तानपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी के जवानों की ईदगाह और मस्जिदों के बाहर ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को गांव-गांव जाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि कहीं पर कोई घटना घटी तो संबंधित थाना और कोतवाली के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलौर, लक्सर और रुड़की के सीओ और कोतवाली व थाना प्रभारियों की बैठक लेकर ईद पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, ऐश्वर्य पाल, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवशेषों को दबाने के लिए खुदवाए गड्ढे
पिरान कलियर। ईद-उल-अजहा के अवसर पर कुर्बानी के बाद अवशेष को दबाने के लिए नगर पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों पर गड्ढे खुदवाए गए हैं। पुलिस ने अवशेष खुले में न फेंकने की अपील की है। शनिवार को एसओ मनोहर सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सखावत अली की देखरेख में सभी वार्डों में जेसीबी से गड्ढे खुदवाए गए। मवेशियों की कुर्बानी किए जाने के बाद अवशेषों को इन गड्ढों में दबाया जाएगा। सखावत अली ने मुस्लिम समाज के लोगों से कुर्बानी के बाद अवशेषों को गड्ढे में दबाने की अपील की। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि त्योहार का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं होता है। ईद के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed