{"_id":"697e06a63e4d19b5420f6898","slug":"ayurvedic-hospital-building-shines-after-painting-and-repair-roorkee-news-c-5-1-drn1027-891074-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रंग-रोगन और मरम्मत के बाद चमका आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रंग-रोगन और मरम्मत के बाद चमका आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन
विज्ञापन
रंग-रोगन और मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निरंजनपुर की विभाग ने सुध नहीं ली। मरीजों और यहां तैनात चिकित्सकों को हो रही असुविधा को देखते हुए समाजसेवी चौधरी कटार सिंह ने भवन की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य कराया है।
निरंजनपुर गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन पुराना हो चुका है। दीवारों में नमी आने और प्लास्टर झरने से यहां तैनात चिकित्सकों व मरीजों को असुविधा हो रही थी। बजट के अभाव में मरम्मत में देरी को देखते हुए रायसी स्थित जेएसएस नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक चौधरी कटार सिंह ने सहयोग करते हुए भवन की मरम्मत और रंग रोगन का कार्य कराया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कौशिक ने सहयोग के लिए उनका आभार जताया। चौधरी कटार सिंह ने बताया कि रंग-रोगन और मरम्मत के बाद अब चिकित्सालय आने वाले मरीजों को असुविधा नहीं होगी।