फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempted murder accused arrested, knife recovered

Roorkee News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Fri, 13 Feb 2026 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Attempted murder accused arrested, knife recovered
क्षेत्र पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार से धनौरी मार्ग नहर पटरी के पास हुई मारपीट की घटना में नामजद हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन




पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार क्षेत्र में झगड़ा और मारपीट की घटना सामने आई थी। वादी निल हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार ने तहरीर देकर बताया कि उसके मित्र अजय पर एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शेख कासिम निवासी लिमोदरा, थाना झगड़िया, जिला भरूच (गुजरात) के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 12 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed