{"_id":"6a12ed6ce9e966fea30acd94","slug":"as-the-heat-rises-the-power-corporation-is-on-high-alert-increasing-monitoring-during-peak-hours-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-155596-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पर निगम अलर्ट, पीक आवर्स में बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पर निगम अलर्ट, पीक आवर्स में बढ़ाई निगरानी
Sun, 24 May 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 24 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग रोकने को जेई और अधिकारियों को सबस्टेशनों पर रहने के निर्देश
- ओवरलोडिंग रोकने को लोड मॉनिटरिंग और विभाजन की तैयारी
रुड़की। बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए ऊर्जा निगम ने रुड़की क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। विभाग की ओर से सभी जूनियर इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीक आवर्स के दौरान अपने-अपने सबस्टेशनों पर मौजूद रहें ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
चीफ इंजीनियर एससी त्रिपाठी ने सप्ताहित अवकाश के दिन बिजली सकंट को दूर करने के लिए मंडल कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसे देखते हुए उपखंड अधिकारियों को भी पीक आवर्स में लगातार लोड की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिशासी अभियंताओं को पूरे नेटवर्क पर नजर रखने और बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ओवरलोडिंग से बचाव को बढ़ाई निगरानी
एसई विवेक राजपूत का कहना है कि कई क्षेत्रों में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग होने के कारण लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली नेटवर्क की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर फीडरों का लोड विभाजित कर आपूर्ति संतुलित रखने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।उपभोक्ताओं को पहले से और बेहतर बिजली उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में सक्रिय है। पीक आवर्स में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बिजली की उपलब्धता बनाए रखने के लिए पिटकुल के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में आपूर्ति प्रभावित न हो।