{"_id":"6150b0d68ebc3e09852cab0f","slug":"appeal-to-shopkeepers-to-keep-the-market-closed-roorkee-news-drn3916351175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने भारत बंद को सफल बनाने को किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने भारत बंद को सफल बनाने को किया जनसंपर्क
विज्ञापन
मंगलौर। भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कस्बे के बाजारों में जनसंपर्क कर आज प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने सभी दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की।
रविवार को प्रदेश सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलौर कस्बे के बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर दुकानदारों से सोमवार को दुकानें बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार करने में जुटी हुई है, जिसे लेकर देश व्यापी बंद का आह्वान किया गया है। किसान एक वर्ष से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसीलिए किसानों के मुद्दों, बढ़ती महंगाई और अन्य मांगों को लेकर किसान यूनियन ने भारत बंद का निर्णय लिया है। इस अवसर पर रमेश प्रधान, जावेद अली, विनीत कुमार, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल, ऋषिपाल, अंकित, लाला व गुलजार ने संपर्क किया।
--
भारत बंद को सफल बनाने की अपील
लक्सर/खानपुर। भाकियू अंबावता ने रविवार को नगर के कई संगठनों को पत्र देकर भारत बंद करने के लिए सहयोग मांगा। राष्ट्रीय सचिव नितिन चौधरी ने बताया कि सोमवार को शिव चौक पर इकट्ठा होकर लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर तीनों कृषि कानूनों को वापस करने सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारत बंद को सफल बनाने के लिए बार एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों को पत्र देकर सहयोग मांगा गया है। इस दौरान परमिंदर चौधरी, अनिल चौधरी, पप्पू राणा, एडवोकेट सहदीप सिंह, सुधांशु आदि ने क्षेत्र में घूमकर बंद को सफल बनाने की अपील की। संवाद