{"_id":"57ed632e4f1c1bf4315748cf","slug":"another-dengue-death-confirmed-in-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक और मौत, 12 में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक और मौत, 12 में पुष्टि
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/लंढौरा। डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू बुखार ने एक और की जान ले ली है। वहीं 12 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को भी सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
लंढौरा क्षेत्र के थिथौला गांव निवासी 15 वर्षीय शमा को तीन दिन पहले बुखार हुआ था। खून की जांच कराने पर चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। शमा का उपचार एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी हालत अचानक खराब हो गई। तुरंत ही चिकित्सक के यहां उसे ले जाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसके प्लेटलेट्स बेहद कम हो गई थी। उधर सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 100 से अधिक रही। डेंगू के संदेह में करीब 60 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जांच में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। आए दिन नये केस अस्पताल में आ रहे हैं। बुखार के लक्षणों को देखते हुए मरीजों की डेंगू, मलेरिया आदि की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
डेंगू के दो नए मामले आए
लक्सर/मंगलौर। क्षेत्र के दो अन्य युवकों को डेंगू होने का मामला सामने आया है। इससे पहले कुंआखेड़ा निवासी सौमेंद्र को डेंगू हो गया था।
डेंगू ग्रसित दोनों युवक लक्सर कस्बे के केशवनगर निवासी हैं। अमित कुमार को पिछले चार पांच दिन से बुखार आ रहा था। अमित के भाई सुमित ने बताया कि बुखार आने पर अमित को लक्सर से दवाई दिलाई गई, लेकिन कुछ आराम नहीं हो पाया। जिसके बाद अमित की कौशिक पैथोलॉजी में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा मामला राजकुमार निवासी केशवनगर लक्सर का है। राजकुमार देहरादून में आरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। राजकुमार की पत्नी ने बताया कि राजकुमार में उेंगू की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज देहरादून के ही एक हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। इलाज मिलने के बाद दोनों मरीजों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. अनिल वर्मा ने बताया कि डेंगू होने की जानकारी उनके पास नहीं है। वहीं अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
लिब्बरहेडी में कई लोग बुखार की चपेट में है। इनमें से कुछ को डेंगू व चिकनगुनिया हुआ हैं तथा इन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। ग्रामीणों ने स्वास्थय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर स्वास्थ मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का पुतला दहन किया है। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर फॉगिंग कराने एवं उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है। सोनू, राहुल, अशुंल, अंकित, मोहित, आनंद, गौतम, पकंज, अरुण आदि मौजूद थे।