फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Announcement of one million for blood bank and medical service

ब्लड बैंक की स्थापना एवं चिकित्सा सेवा के लिए दस लाख की घोषणा

Fri, 11 Mar 2022 08:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Announcement of one million for blood bank and medical service
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की में आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत रोट्रेक्ट क्लब के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियर मुजीब मलिक एवं संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह ने इसका शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर मुजीब मलिक ने क्वाड्रा कैंपस में रोटरी ब्लड बैंक की स्थापना कराने और अपने पिता के नाम पर स्थापित डब्ल्यूयू मलिक ट्रस्ट की ओर से आधुनिक चिकित्सा सेवा एवं एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शिविर मे संयुक्त जिला चिकित्सालय रुड़की की संयुक्त टीम के डा. नितीश कुमार, अंजुम रानी, पवन कश्यप, वेनु शर्मा की ओर से 53 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम का समापन किया। क्वाड्रा की ओर से रक्तदाताओं और अतिथियों को स्मृति चिह्न और औषधीय पौधे भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोट्रेक्ट क्लब के निदेशक गुरदीप सिंह पाहुजा, रोटेरियन विपुल मदान, आकाश जैन, तुषार दुआ, गौरव शर्मा, निधि शांडिल्य, कैप्टन सलिल शांडिल्य, एडवोकेट सानिया मलिक, प्रो. सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed