{"_id":"57dedfe74f1c1b1d0aa8276e","slug":"alleged-beating-to-advacate-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील से मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील से मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर में एक वकील से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें से धरे गए दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया है। मालूम हो कि दो दिन पहले ही मंगलौर में भी वकील पर हमला किया गया था जिसमें उसकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को रामनगर स्थित कोर्ट परिसर में दोपहर के समय लालबाड़ा मंगलौर निवासी अधिवक्ता गुलबसर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। शोर सुनकर आसपास से एकत्रित वकीलों ने दो हमलावरों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित वकील की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चैंबर में घुसकर मारपीट करने और गालीगलौज करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में रवि अब्बास, अरशद निवासी शक्ति विहार और इमरान तथा पप्पू निवासी मतलबपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। इससे पहले भी वकील के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है जिसके बाद वकील की ओर से मंगलौर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। यही कारण है कि गंगनहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा भी अब मंगलौर स्थानांतरित कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों रवि अब्बास और अरशद को भी मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन