फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   All India Mushaira tied the heck in manglore

मंगलौर में आल इंडिया मुशायरे का आयोजन 

Tue, 15 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 15 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
All India Mushaira tied the heck in manglore
मुशायरा - फोटो : amarujala

नगर में आयोजित आल इंडिया मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम पढ़कर समां बांध दिया। देर रात तक लोग अपने पंसदीदा शायरों को सुनने के लिए डटे रहे। शायरों ने समाज में हो रहे बदलाव से लेकर सियासी हालात पर शेर कहे। 

विज्ञापन


नगर की सामाजिक संस्था ‘बज्म-ए-सुखन’ ने मुशायरे का आयोजन किया। मशहूर शायर मीसम गोपालपुरी ने अपनी मशहूर गजल के शेर पढ़ते हुए कहा कि चंद लम्हे वो गुजार आया हूं। अनजानों के साथ, दिल नहीं लगता मेरा अब जाने पहचानों के साथ। शायर फाखिर अदीब ने कहा कि पत्थरों की बस्ती में दिल सजाए बैठे हैं, हम चरागे उर्दू जलाए बैठे हैं।
विज्ञापन


मशहूर शायर अल्ताफ  जिया ने कहा कि एक जरा से फाद की खातिर, कितने चेहरे बदल रहे हैं लोग। खुर्शीद हैदर ने कहा कि मेरी जानिब मोहब्बत से न देखो, मेरी मोहब्बत पर ज्वाल आया हुआ हैं। इसके अलावा नदीम शाद, काशिफ गुल, चौकस देवबंदी, ताजदार मंगलौरी जीनत, बरकत हौलट आदि शायरों ने अपने कलाम पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशायरे में पूर्व विधायक निजामुद्दीन, पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, सैयद अली हैदर जैदी, शाहनवाज, बाबू भाई, खलील अहमद, नसीम, यामीन, शमीम मंगलौरी अबरार, मंसूर, मजाहिर, अवैश, खालिद, फ्यूज, साकिब, असलम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed