फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   All day long jam on the highway relieved sweat

वीकेंड पर मंगलौर में दिनभर जाम में फंसे रहे यात्री

Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
All day long jam on the highway relieved sweat
हरिद्वार हाइवे पर लगा जाम । - फोटो : HARIDWAR
वीकेंड पर मंगलौर में हाईवे पर यातायात दिनभर बाधित रहा। यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्विस लेन पर भी जाम लगने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

होली की छुट्टी बिताकर लौट रहे पर्यटकों को रविवार को मंगलौर में दिनभर जाम से जूझना पड़ा। बस स्टैंड क्रॉसिंग पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। हाईवे पर करीब तीन किमी लंबा जाम लगने की सूचना पर पुलिस और सीपीयू ने मंगलौर बस स्टैंड पर जाम खुलवाने का जिम्मा संभाला लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। हाईवे पर बस स्टैंड से हरिद्वार बाईपास पुल तक सुबह 11 से पांच बजे तक पूरी तरह से जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए यात्रियों ने अपनी गाड़ियों को सर्विस लेन और अन्य संपर्क मार्गों से निकालने का प्रयास किया। इससे सर्विस लेन और अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्विस लेन से गुजरने वाले लोगों को को भी घंटों जाम में फंसकर पसीना बहाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

वीकेंड पर अक्सर लगता है जाम
मंगलौर में वीकेंड पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। हाईवे पर सबसे ज्यादा जाम गंगनहर पुल पर झबरेड़ा तिराहा क्रॉसिंग होने के कारण लगता है। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी लंढौरा रोड की क्रॉसिंग के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्विस लेन का कार्य अधर में होने के कारण भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड पर सीपीयू और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed