फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Agents beat up for not paying installment

साले ने नहीं दी किश्त, एजेंटों ने जीजा से की मारपीट

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Agents beat up for not paying installment
साले ने बाइक की किश्त जमा नहीं की तो बैंक एजेंटों ने उसके जीजा के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सोने की अंगूठी भी छीनकर ले गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

झबरेड़ा के कुलदीप सिंह का रुड़की स्थित जादूगर रोड पर कार्यालय है। शुक्रवार को वह कार्यालय पर बैठे थे। तभी कुछ लोग आए और खुद को बैंक एजेंट बताया। बताया कि उनके साले ने किश्तों पर बाइक ले रखी है, लेकिन अभी तक किश्त जमा नहीं की है। इस पर उन्होंने किश्त की रकम देने की बात कही। उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोग सोने की अंगूठी छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed