{"_id":"6106e2488ebc3e844136c63c","slug":"after-four-months-the-bell-will-ring-in-the-schools-roorkee-news-drn3862478149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने बाद स्कूलों में बजेगी घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने बाद स्कूलों में बजेगी घंटी
विज्ञापन
चार महीने के इंतजार के बाद सोमवार को स्कूलों में घंटी सुनाई देगी। वहीं बच्चों के कंधों पर बैग दिखाई देगा। दो अगस्त से शहर के सभी कक्षा नौ से 12वीं तक के शासकीय और अशासकीय स्कूल खोले जा रहे हैं। सरकार की नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत स्कूल प्रबंधकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बच्चों की कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल तीन घंटे चलेंगी।
प्रदेश में सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू होने को लेकर स्कूलों ने अपने स्तर से एसओपी जारी कर दी है। पहले सोमवार से कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूल खोले जाने थे। दो दिन पहले हुई शिक्षा सचिव की बैठक में कक्षाएं संचालित किए जाने को लेकर पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब छठी से आठवीं तक की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होनी हैं। दो अगस्त से खुलने वाले स्कूलों को लेकर स्कूल प्रबंधकों ने दो दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली है। स्कूल की कक्षाएं पूरी तहर से सैनिटाइज करवा दी गई हैं। कक्षा में सीटों को भी शारीरिक दूरी के नियम के अनुसार लगाया गया है। कक्षाएं सुबह नौ से 12 तक ही तीन घंटे चलेंगी। स्कूल में बच्चों को बिना मास्क के अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही बच्चों को अभिभावकों से सहमति पत्र साथ लाना होगा। बीईओ श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि स्कूल खोले जाने को लेकर सभी सीबीएसई और सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों में बच्चों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। इसको लेेकर चेकिंग भी की जाएगी।
कल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लेंगी प्रिंसिपल की बैठक
प्रदेश में दो अगस्त से शुरू हो रही कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शहर के सभी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ तीन अगस्त को बैठक करेंगी। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए हर विद्यालय से प्रधानाचार्य या प्रबंधक में से किसी एक को ही बैठक में पहुंचना है। संवाद