फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After 10 years, Kaliyar will get its own modern police station building

Roorkee News: 10 साल बाद कलियर को मिलेगा अपना आधुनिक थाना भवन

Sun, 01 Mar 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 01 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
After 10 years, Kaliyar will get its own modern police station building
-10 साल बाद कलियर को मिलेगा अपना आधुनिक थाना भवन
विज्ञापन

चार करोड़ की लागत से रहमतपुर रोड पर नवनिर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़
पिरान कलियर। करीब एक दशक के इंतजार के बाद पिरान कलियर को आखिरकार अपना आधुनिक थाना भवन मिलने जा रहा है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से रहमतपुर रोड के पास बन रहे नए थाना भवन का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भवन के तैयार होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस-जन संवाद को भी नई दिशा मिलेगी।


नवंबर 2025 में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, तत्कालीन एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई थी। उल्लेखनीय है कि पिरान कलियर थाने के निर्माण कार्य की घोषण चार जनवरी 2015 में की गई थी। उस समय थाने के अंतर्गत कलियर क्षेत्र के साथ इमलीखेड़ा चौकी और धनौरी चौकी के गांवों को भी शामिल किया गया था। हालांकि अभी तक थाना कलियर चौकी भवन से ही संचालित किया जा रहा है। कलियर में रहमतपुर रोड पर भूमि आवंटित होने के बावजूद विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। करीब 10 सालों तक भवन निर्माण अधर में लटका हुआ था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नए भवन में थाना प्रभारी का आवास, कार्यालय, पुरुष और महिला बैरक, मालखाना, पुलिसकर्मियों के आवास और महिला हेल्पलाइन कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और पुलिस-जन संवाद भी बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आग की घटनाओं को देखते हुए फायर स्टेशन के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। फायर स्टेशन बनने से कलियर क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed