फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   advaocate's wife dead in suspected circumstances

वकील की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 19 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 19 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले शहर के एक अधिवक्ता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देहरादून, अधोईवाला निवासी विवाहिता के मायके वालों ने अचानक हुई मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक भी जताया जिसपर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया।

विज्ञापन

 
शहर की आजादनगर कालोनी निवासी अधिवक्ता मनीष अरोड़ा नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। साल भर पहली उनकी शादी देहरादून अधोईवाला निवासी पद्मिनी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पद्मिनी बुधवार को ही देहरादून में अपने मायके से पति के पास नैनीताल गई थी जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को विवाहिता का शव अंतिम संस्कार के लिए रुड़की लाया गया। बेटी की अचानक मौत की खबर पर मायके वाले भी रोते बिलखते देहरादून से रुड़की पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक जताया। विवाद होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मायके वालों के शक के आधार पर विवाहिता की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed