फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   adhar card is necessary to get the pension

पेंशन पाने के लिए भी जरूरी हुआ आधार

Wed, 25 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 25 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
adhar card is necessary to get the pension
adharcart is must - फोटो : Demo pic

विज्ञापन

अन्य योजनाओं के साथ अब समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी होने वाली पेंशनों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है, विभागीय निर्देशों के तहत जो लाभार्थी अपना आधार कार्ड जारी नहीं करेगा, उसे आधार कार्ड नहीं बनने का ठोस कारण बताने के बाद ही पेंशन जारी की जाएगी। जिले में एक लाख से अधिक पेंशनधारक विभाग से पेंशन ले रहे हैं।
 
राशन कार्ड, गैस सिलेंडर आदि योजनाओं की सब्सिडी के लिए पहले ही आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन अब समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी होने वाली पेंशनों के लिए भी आधार कार्ड आवश्यक कर दिया गया है।
विज्ञापन


  इसके आदेश शासन की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी को कर दिए गए हैं जिनमें कहा गया है कि मार्च महीने की पेंशनों के बाद जून में जारी होने वाली त्रैमासिक पेंशनों के लिए आधार कार्ड जमा किए जाएं। समाज कल्याण विभाग की ओर से  जिले में 1,08,812 लोगों को पेंशन दी जा रही है जिनमें सबसे अधिक 80,953 वृद्ध पेंशन जारी की जाती है। इसके अलावा विधवा पेंशन के 16,777 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकलांग के लिए 9,182 एवं 1900 लोग किसान पेंशन के लाभार्थी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री ने बताया कि  सभी लाभार्थियों से पेंशन के लिए आधार कार्ड मांगे गए हैं, लाभार्थी अपने संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में जाकर बैंक की पासबुक के साथ एडीओ समाज कल्याण को आधार कार्ड जमा करा सकते हैं। उनका कहना है कि  आधार कार्ड जमा नहीं करने पर उन्हीें लोगों को छूट देकर पेंशन दी जाएगी, जिनके  आधार कार्ड किसी कारणवश बन ही नहीं सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed