फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action will be taken without admission without TC

बिना टीसी बच्चे का एडमिशन किया तो होगी कार्रवाई

Wed, 06 Oct 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken without admission without TC
रुड़की दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते सीबीएसई व आईसीएसई चेयरमैन एसोसिएशन - फोटो : ROORKEE
आईसीएससी और सीबीएसई बोर्ड स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर अब बिना टीसी लिए छात्रों का एडमिशन करने पर कार्रवाई होगी। साथ ही बताया कि कोर्ट ने दूसरी बड़ी राहत देते हुए एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले निजी स्कूलों की बसों का मार्च 2022 का टैक्स आदि जमा नहीं होने पर कार्रवाई नहीं करने को कहा। बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनकी एसोसिएशन में 11 स्कूल शामिल हैं। कोरोनाकाल के दौरान स्कूल संचालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें दो समस्याएं ज्यादा जटिल थीं। एसोसिएशन ने इन दोनों समस्याओं को लेकर दो याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की थीं। पहली याचिका एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की बसों के टैक्स माफ करने और दूसरी स्कूलों में टीसी के बिना एडमिशन किए जाने को लेकर था। कहा कि पहली याचिका में कोर्ट ने परिवहन विभाग को मार्च 2022 तक 11 स्कूलों की उन बसों पर कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए हैं, जिनका टैक्स जमा नहीं हुआ है। दूसरी याचिका पर हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि शिक्षा विभाग इस बात की जांच करे कि बिना टीसी के एडमिशन स्कूलों में न हो पाएं। यदि कोई स्कूल बिना टीसी एडमिशन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कोर्ट की दोनों याचिकाओं पर सुनवाई से स्कूल संचालकों को काफी राहत मिली है। मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक चौहान, सचिव अभिषेक चंद्रा, एसएल गोपाल, रफल सिंह, केनथ सैमुअल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed