{"_id":"5f3583148ebc3e3cae1353c9","slug":"achievements-of-modi-government-phase-of-creation-of-new-india-walia-roorkee-news-drn3530775109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की उपलब्धियां नए भारत के निर्माण का दौर: वालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार की उपलब्धियां नए भारत के निर्माण का दौर: वालिया
विज्ञापन
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों और मोदी सरकार के कामकाज करने के तरीकों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रुड़की आए वालिया ने दावा किया कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे भरसक प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं से उन्होंने जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनका निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार की शाम रुड़की पहुंचे रामकुमार वालिया का झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के आवासीय कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस तरह से देश के सामने मौजूद चुनौतियों का एक एक कर निदान कर रही है, वह नए भारत के निर्माण का दौर शुरू होने जैसा है। झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा रामकुमार वालिया के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
समाजसेवी वैजयंती माला तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, मंडल अध्यक्ष रुड़की पश्चिम, परवीन सिंधु, मंडल अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक चंद्रा, सतीश शर्मा विधायक प्रतिनिधि लखन वाल्मीकि, नेपाल सिंह कश्यप, पार्षद हेमा बिष्ट, चौधरी मांगेराम, पार्षद डिंपल सैनी, संजय कश्यप, नमो फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र जैन, प्रदेश महामंत्री इंदर बधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।