{"_id":"6786a648094113a48305863f","slug":"accomplice-of-two-accused-of-theft-in-jain-temple-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-594592-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जैन मंदिर में चोरी के दो आरोपियों का साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जैन मंदिर में चोरी के दो आरोपियों का साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी के दो आरोपियों के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से नकदी, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस सोमवार रात क्षेत्र में गश्त रही थी। इस दौरान पुलिस हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सूचना मिली कि एक संदिग्ध गंगनहर पटरी पर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 5300 रुपये की नकदी, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपना नाम व पता नूर निवासी निडोरी, कस्बा डासना थाना मसूरी गाजियाबाद बताया। बताया कि श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी करने वाले आरिफ व जावेद के साथ मिलकर उसने हापुड़ के एक मंदिर में चोरी की थी। मंदिर से चोरी का सामान बेचकर तीनों के हिस्से में 11-11 हजार रुपये आए थे। बताया कि वह कलियर घूमने जा रहा था। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।