फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Accident at Narsan border devotee travelling in a car died on spot after being hit by a bus

Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर हादसा; बस की टक्कर से कार सवार एक श्रद्धालु की घटनास्थल पर मौत, तीन घायल

Mon, 05 May 2025 11:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 11:35 AM IST
सार

दिल्ली नंबर की लाल रंग की कार से नारसन बॉर्डर से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इस बीच बॉर्डर के पास पीछे से आई बस ने श्रद्धालुओं की कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Roorkee News Accident at Narsan border devotee travelling in a car died on  spot after being hit by a bus

विस्तार

नारसन बॉर्डर पर बस की टक्कर से कार सवार श्रद्धालु की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवारों को पुलिस ने सूचना देकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी बुलाया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव को लेकर रवाना हो गए। घायलों को भी परिवार के लोग घर ले गए हैं। दुर्घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुराहाल है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हेमंत (34) अपने साथी राहुल, लोकेश और कैलाश निवासी सांपला खेड़ी जिला रोहतक (हरियाणा) रविवार सुबह पांच बजे दिल्ली नंबर की लाल रंग की कार से नारसन बॉर्डर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इस बीच बॉर्डर के पास पीछे से आई बस ने श्रद्धालुओं की कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेमंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती
अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हेमंत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दुर्घटना के वक्त बस नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवारों को भी किसी तरह फोन कर रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। रविवार दोपहर के वक्त पीड़ित परिवारों ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर आकर बताया कि हेमंत, राहुल, लोकेश और कैलाश हरिद्वार जा रहे थे। हेमंत विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कातिल कुत्ते: खेत में गेहूं बीनन रही महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला, बुजुर्ग की जेब से मिले 50 रुपये

इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि सड़क दुर्घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इससे पता लग रहा है कि एक बस ने पीछे से कार में टक्कर मारी है। पोस्टमार्टम के बाद एक श्रद्धालु के परिवार को शव सौंप दिया गया। अन्य घायल श्रद्धालुओं को उनके परिवार उपचार के लिए घर लेकर रवाना हो गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed