फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Aaruhi Agarwal from Roorkee

Roorkee News: मुख्यमंत्री चैंपियन्स ट्रॉफी में रुड़की की आरुही अग्रवाल ने जीता कांस्य

Sun, 01 Nov 2026 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Aaruhi Agarwal from Roorkee
देहरादून में आयोजित उत्तराखंड मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की की छात्रा आरुही अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। कक्षा आठ की छात्रा आरुही ने अंडर-14 आयु वर्ग की गोला फेंक (शॉटपुट) प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

रुड़की के सुभाष नगर निवासी योगेश कुमार अग्रवाल की पुत्री आरुही ने इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व किया। खास बात यह है कि आरुही ने पहली बार अंडर-14 आयु वर्ग में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने शानदार खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

आरुही की इस सफलता से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने साबित किया कि मेहनत और लगन से कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आरुही की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और खेल शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय को गौरवान्वित किया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed