{"_id":"6134fd428ebc3e74e77fd033","slug":"aap-protested-against-higher-education-minister-roorkee-news-drn3895212154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
रविवार को चंद्रशेखर चौक पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आप नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कई पदों पर फर्जी नियुक्तियां की हैं। इसमें उनके करीबी रिश्तेदारों को रखा गया है। आज प्रदेश में बेरोजगार युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। तनुज राठी ने आरोप लगाया कि जो नियुक्तियां की गई हैं, उनमें उच्च शिक्षा मंत्री, कुलपति के अपने लोग हैं। इसके अलावा कई आरएसएस से जुड़े लोग शामिल हैं। आप ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से इस्तीफा देने की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री अनिल कश्यप, नंदलाल, जावेद इकबाल, राव मोहम्मद, धर्मपाल जाटव, रिजवान अहमद, राजेश मारवा, फारूक अहमद और सागर आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार:
‘ओपन यूनिवर्सिटी को निजी कंपनी बनाया’
लंढौरा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों में धांधली को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। रविवार को पुलिस चौकी के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता श्याम त्यागी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। इस दौरान आप नेता श्याम त्यागी ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी को निजी कंपनी में तब्दील कर दिया है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव इमरान, प्रभु जोत सिंह, नितिन त्यागी, राम त्यागी, सागर, साकिब, अंकुर, नरेश चौधरी, राणा, नौबहार, कालूराम और लल्लन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार:
मंत्री धन सिंह रावत से की इस्तीफे की मांग
भगवानपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
रविवार को गागलहेड़ी तिराहे पर आप कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रेम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और तानाशाही रवैैया अपना रही है। कहा कि महंगाई अपने चरम सीमा पर है और जनता परेशान है। कहा कि भाजपा के राज में महाविद्यालय में हुई नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा किया गया है। ऐसे में उच्च शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान डॉ. मामचंद, काका, राकेश कुमार, इमरान, अमित कुमार, सुभाष, पंकज कुमार, शुभम, सोनम और संदीप कुमार मौजूद रहे।