फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A youth carrying banned capsules was arrested

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A youth carrying banned capsules was arrested
बाजार चौकी पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




10 सितंबर को देर शाम लक्सर बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और होमगार्ड इमरान के साथ बसेड़ी तिराहे से सेठपुर गांव की ओर गश्त पर निकले थे। इस दौरान ईंट-भट्ठे के समीप खड़े एक युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पीछा करके तलाशी ली गई तो उसके पास से 60 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से 2820 रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम बुक्कनपुर कोतवाली लक्सर बताया। बरामद कैप्सूल उसने बेचने के लिए मंगलौर निवासी एक युवक से लेने की बात कही। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed