{"_id":"6a084f4eb661feb58b086397","slug":"a-young-man-who-went-to-a-function-was-attacked-with-a-knife-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-155221-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: समारोह में गए युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: समारोह में गए युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
लक्सर। समारोह में गए युवक पर गांव के ही दो भाइयों ने चाकू और लाठी से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी प्रमोद ने तहरीर में बताया था कि 11 मई को उनके पुत्र मिंटू के दोस्त आजाद की शादी की वर्षगांठ थी। आजाद के निमंत्रण पर मिंटू समारोह में शामिल होने उसके घर गया था। गांव के अन्य लोग भी यहां मौजूद थे। समारोह के दौरान आरोपी प्रसिद्ध व आर्तिक छत से होते हुए नीचे आए। आरोपी आर्तिक ने जान से मारने की नीयत से मिंटू के सीने पर चाकू से वार कर दिया। प्रसिद्ध ने उसके ऊपर लाठी से कई वार किए। छाती के निचले हिस्से में चाकू लगने से मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।