{"_id":"5776a5ab4f1c1b4f4d79ab52","slug":"a-person-aimed-gun-on-irb-cop","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने आईआरबी जवान पर तानी पिस्टल, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने आईआरबी जवान पर तानी पिस्टल, फाड़ी वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
थाने में हंगामा करती महिला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नमाज के समय बंद किए गए रास्ते से जबरन बाइक ले जाने से मना करने पर एक युवक ने आईआरबी जवान पर पिस्टल तान दी। यही नहीं युवक ने पीएसी जवान की वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में पहुंचकर युवक की मां ने जमकर हंगामा किया। युवक ने भी हवालात में ही हंगामा काटना शुरू कर दिया।
कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत बदशाह चौक स्थित मस्जिद में दोपहर के समय अलविदा जुमे की नमाज हो रही थी। नमाज के कारण पुलिस ने उस रास्ते को बंद किया हुआ था। उसी दौरान पुरानी तहसील निवासी ओवेस अपनी बुलेट लेकर वहां से जाने लगा, लेकिन वहां तैनात आईआरबी के जवान धीरेंद्र कुमार ने नमाज के कारण रास्ता बंद होना बताया। इस पर युवक आईआरबी जवान पर भड़क गया, लेकिन आईआरबी का जवान टस से मस नहीं हुआ। इस पर ओवेस ने पिस्टल निकालकर आईआरबी के जवान पर तान दी। इसके बावजूद जवान शांत रहा। इसके बाद युवक बाइक को वहां खड़ा करके चला गया। कुछ ही देर बाद युवक फिर से वहां आया और आईआरबी जवान से गाली गलौज करते हुए छीना-झपटी पर उतारु हो गया।
विज्ञापन
उसकी वर्दी तक फाड़ दी। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर कोतवाली ले आए। युवक ओवेस को कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मां शहनाज वहां आ गई। उसने बेटे को पकड़ने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने बामुश्किल शहनाज को शांत कराया। वहीं ओवेस ने भी हवालात के भीतर ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि युवक ने पीएसी जवान पर जो पिस्टल तानी थी वह नकली थी। नकली पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। ओवेस हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वाहन चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आईआरबी जवान धीरेंद्र कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
कोतवाली रुड़की में शुक्रवार को दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हवालात में युवक हंगामा करता रहा जबकि कोतवाली परिसर में युवक की मां और पिता हंगामा करते रहे। महिला पुलिसकर्मी बार-बार युवक की मां को खींचकर ले जाती रही। बामुश्किल युवक की मां को शांत कराया गया। युवक की मां शहनाज का कहना था कि उसके बेटे को पुलिस झूठा फंसा रही है। उसके बेटे ने कुछ नहीं किया। पहले भी उसे झूठा फंसाया गया था। उनका केस पुलिस प्राधिकरण में चल रहा है इसलिए ही पुलिस उसके बेटे को परेशान कर रही है।