फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A party of ten people filed in firing

गोलीबारी में एक पक्ष के दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Nov 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Wed, 02 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
गढ़ी संघीपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों में से कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन


गढ़ी संघीपुर गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में बच्चों को लेकर संघर्ष हो गया था। गोलीबारी के दौरान 27 वर्षीय अखलाक पुत्र रफाकत की मौत हो गई थी। पुलिस को देर रात पीड़ित पक्ष के मुस्तफा पुत्र यासीन की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर में बताया गया कि रविवार को दोनों पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया था, जिसके बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया था। आरोप है कि मंगलवार की सुबह आरोपी पक्ष के बिसारत, मुर्तजा पुत्रगण नूरमोहम्मद, इंतजार पुत्र शाहनजर, महबूब पुत्र नूर मोहम्मद, महबूब व कय्यूम पुत्रगण अहसान ईलाही, इकलाख व इशरार पुत्रगण निसार, नाजिम पुत्र बिसारत, जावेद पुत्र आकिल, नवाब पुत्र मुनसब आदि लोगों ने मुश्तफा के चचेरे भाई मोबीन की बैठक पर आकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें अखलाक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग मुस्तकीम, सनव्वर, शराफत व तस्लीम घायल हुए हैं। पुलिस ने मुस्तफा की तहरीर के आधार पर सभी दस लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन


घायलों का चल रहा है जौलीग्रांट में इलाज
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के मुस्तकीम, सनव्वर, सरफराज व तस्लीम को हरिद्वार ले जाया गया, जहां से सभी को हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया था। हल्का दरोगा तस्लीम आरिफ  ने बताया कि मुस्तकीम के पैर में गोली लगी होने के कारण उसका पैर काटना पड़ा है। सभी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरबी हटाई, पीएसी अभी तैनात
कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद स्थिति पर काबू करने के लिए सिविल पुलिस के साथ एक टुकड़ी पीएसी व आईआरबी की तैनात की थी, लेकिन मामला शांत होने के बाद पुलिस ने गांव से आईआरबी की टुकड़ी हटा ली है, लेकिन मामले को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed