फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A dozen proposals passed in the committee meeting

गन्ना समिति की द्वितीय वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन

Fri, 08 Oct 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
A dozen proposals passed in the committee meeting
मंगलौर में आयोजित लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति की द्वितीय वार्षिक सामान्य निकाय की बैठ? - फोटो : ROORKEE
लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति मंगलौर की शुक्रवार को द्वितीय वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें करीब एक दर्जन प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 का आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। बैठक में समिति का नया भवन बनाए जाने व किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट देने सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए। शुक्रवार को लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति मंगलौर की द्वितीय वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक गुड़मंडी स्थित कार्यालय परिसर में हुई। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रेनू रानी ने कहा कि उनके द्वारा समिति की आय बढ़ाने के साथ ही समिति क्षेत्र अंतर्गत गन्ना किसानों को कृषि यंत्र एवं उपयोगी उपकरण समिति द्वारा उपलब्ध कराए जाने की कार्य योजना बनाई जा रही है। साथ ही गन्ना किसानों के पहचान पत्र बनाए जाने व समिति का अपना नया भवन बनाने को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। नए उर्वरक बिक्री केंद्र खोले जाने, जैविक गन्ने का उत्पादन कराए जाने जैसी अनेक योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन्हें समिति की द्वितीय वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में रखा गया। साथ ही समिति वेबसाइट बनाने को लेकर भी अग्रसर है। इसके लिए समिति द्वारा विभिन्न कार्य योजनाएं बनाकर पटल पर रखी गई, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 का आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। उन्होंने बताया कि इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति से परिसंपत्तियों का बंटवारा कराए जाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बैठक में मांग उठाई कि लेखा परीक्षा प्रतिवर्ष कराई जाए, एजेंडे के साथ एजेंडा नोट भी भेजा जाना चाहिए, कृषि यंत्रों की सब्सिडी पर वितरण के संबंध में किसानों से सुझाव लेकर आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए, मिल यार्ड में यदि किसी किसान को नुकसान होता है तो उसकी शीघ्र भरपाई कराई जाए, मिलों पर बकाया भुगतान कराने भी की मांग की। इसके अलावा समिति भवन निर्माण पर विचार, समिति का अधिकतम दायित्व निर्धारण, समिति के निजी गोदामों की स्थिति एवं कार्रवाई कराने पेराई, सत्र 2015-16 में आपूर्ति किए गए करने के बकाया पर ब्याज की गणना कर किसानों को ब्याज भुगतान कराने, समिति में संविदा पर रखे गए पर्ची वितरकों के भुगतान, समिति में नया वाहन खरीदने, नकद खाद वितरण, समिति बायलाज में संशोधन कराने सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर सुशील राठी ने किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशीष नेगी, प्रभारी सचिव मोहम्मद अनीस, समिति उपाध्यक्ष रामरति देवी एवं डायरेक्टर बृजपाल सिंह, सईद अहमद, प्रेम सिंह, अनिल कुमार, शकुंतला देवी, ओमपाल, मास्टर नागेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार, फुरकान अहमद व परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed