फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A day before the wedding, the young man absconded with his girlfriend

शादी से एक दिन पहले युवक प्रेमिका संग फरार

Fri, 04 Feb 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
A day before the wedding, the young man absconded with his girlfriend
बरात जाने से एक दिन पहले ही युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। इससे युवक और युवती पक्ष में खलबली मच गई। युवती के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता झबरेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। पांच फरवरी को युवक की बरात जानी थी। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की एक युवती से लंबे समय से प्रेम चला आ रहा था। युवक और युवती दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के ही परिजन राजी नहीं थे। इस बीच युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। शुक्रवार सुबह बरात जाने से एक दिन पहले ही युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। युवक और युवती को घर से गायब देख दोनों के परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, इसका पता दुल्हन पक्ष के लोगों को लगा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन पक्ष के लोग युवक के घर पहुंचे और मौजिज लोगों से बातचीत की। उधर, मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि युवक और युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed