फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A case of molestation and beating was registered against father-in-law

Roorkee News: ससुर पर छेड़खानी और पिटाई का मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Sep 2024 04:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
A case of molestation and beating was registered against father-in-law
I
विज्ञापन

IIएक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी करने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गाजियाबाद निवासी एक युवती की शादी छह माह पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को उसके ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके पेट में लात मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ससुर श्याम कुमार पर मुकदमा दर्ज किया है।

I
I
I
Iमहिला की संदिग्ध मौत पर दौड़ी पुलिस
I
Iरुड़की। मंगलौर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने की सूचना पर पुलिस को मोहम्मदपुर जट गांव की दौड़ लगानी पड़ी। सोमवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि ग्राम मोहम्मदपुर जट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसके घर पर काफी भीड़ जमा है। अनहोनी की सूचना पर मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मौत के संबंध में जानकारी ली। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 57 वर्षीय महिला की मौत स्वाभाविक है। पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed