फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   98 thousand blown from IIT employee's account

आईआईटी के कर्मचारी के खाते से 98 हजार उड़ाए

Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
98 thousand blown from IIT employee's account
साइबर ठगों ने आईआईटी कर्मचारी के खाते से हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित कर्नल एनक्लेव निवासी नीरज रोहिला रुड़की आईआईटी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है। इसके बाद उसने यूपीआई के बारे में जानकारी ली। साथ ही बताया कि उनके खाते में आईआईटी की ओर से दस हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद उसने झांसे में लेकर बैंक खाते संबंधी पूरी जानकारी ले ली।
विज्ञापन

फोन कटने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 98 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक में शिकायत कर घटना की जानकारी दी। साथ ही मामले की शिकायत साइबर सेल से की। अब पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल मुख्यालय देहरादून ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed