फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   देशराज ने क्षेत्र में विकास की लगाई झड़ी- मदन कौशिक

देशराज ने क्षेत्र में विकास की लगाई झड़ी- मदन कौशिक

Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
देशराज ने क्षेत्र में विकास की लगाई झड़ी- मदन कौशिक
झबरेड़ा। एक साल विश्वास का, हर कदम विकास का पत्रिका का विमोचन करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने प्रदेश में देशराज कर्णवाल को सबसे ज्यादा विकास करने वाला विधायक बताया। कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी विधायक के काम पर खुशी जतायी।
विज्ञापन

नगर पंचायत झबरेड़ा के सेमीनार हाल में आयोजित कार्यक्रम में विकास पुस्तिका एक साल विश्वास का, हर कदम विकास का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल ने एक साल में क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए हैं। क्षेत्र में कई विकास कार्य हो चुके हैं, कई विकास कार्यों पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि देशराज कर्णवाल ने क्षेत्र के विकास को लेकर विधानसभा सत्र में कई प्रश्न उठाए। कहा कि पहले ही कार्यकाल के एक साल में उन्होंने कई काम करवा दिए हैं। आने वाले चार साल में भी क्षेत्र में विकास करवाएंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। साथ ही 12 वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ने वाली बालिकाओं को भी रुड़की जाना पड़ता है। कहा कि वे अपने क्षेत्र में एक अस्पताल और एक कन्या महाविद्यालय की स्थापना करवाएंगे ताकि बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान, कुलवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनुज कुमार, प्रह्लाद सिंह , हितेश, सुदेश चौहान, विपिन गर्ग, बिरम सिंह, सुरेंद्र कश्यप, रामअवतार, धर्मवीर मलिक, जितेंद्र मलिक आदि उपस्थित थे।


विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया
रुड़की। झबरेड़ा में आयोजित कार्यक्रम से लौटते वक्त विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विधायक प्रदीप बत्रा ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed