फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रधान डाकघर में भी करा सकते हैं आधारकार्ड अपडेट

प्रधान डाकघर में भी करा सकते हैं आधारकार्ड अपडेट

Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में भी करा सकते हैं आधारकार्ड अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। अब प्रधान डाकघर रुड़की में भी लोग आधारकार्ड नंबर अपडेट कर सकते हैं। विभागीय आदेश पर डाकघर ने एक अगस्त से सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए फार्म के साथ लोगों को मामूली शुल्क जमा करना होगा।

अभी तक लोगों को आधार नंबर अपडेट करने के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था। इसके लिए उपभोक्ता को सौ-सौ रुपये देने होते थे, लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिल गई है। रुड़की के प्रधान डाकघर ने विभागीय आदेश पर आधार अपडेट का काम एक अगस्त से शुरू कर दिया है। इसके लिए डाकघर में एक अलग से काउंटर खोला गया है। इस काउंटर पर आधार अपडेट कराने वाले लोगों को फार्मभर कर जमा करना होगा। साथ ही काउंटर पर 25 रुपये का शुल्क भी जमा कराना होगा। फार्म के साथ अपडेट करने का कोई न कोई एक प्रमाण (जैसे पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, वोटर आईडी कार्ड, पानी का बिल, टेलीफोन बिल एवं टैक्स आदि) पत्र की फोटो कॉपी लगानी होगी। इसके बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा। यदि लोगों को डाकघर से आधार का प्रिंट आउट लेना होगा तो इसके लिए अलग से शुल्क जमा करना होगा। साधारण कार्ड के लिए दस रुपये एवं कलर आधारकार्ड के लिए 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा कराना होगा। पोस्ट मास्टर एसएन कुकरेती ने बताया कि एक अगस्त से आधार कार्ड को अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन फिलहाल नए आधारकार्ड बनाने की योजना विभाग की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed