फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   78-year-old man is running from pillar to post to the police and the bank to get his pension money back

Roorkee News: पेंशन की रकम लौटाने के लिए पुलिस और बैंक के चक्कर काट रहे 78 साल के बुजुर्ग

Fri, 20 Feb 2026 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
78-year-old man is running from pillar to post to the police and the bank to get his pension money back
78 साल का बुजुर्ग पेंशन, जिनके पास साधारण मोबाइल है, बैंक से डेबिट कार्ड, यूपीआई समेत किसी भी तरह की ऑनलाइन सुविधा नहीं ली है, बावजूद इसके साइबर ठगाें ने उसके खाते से 12 बार में 154000 रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग का कहना है कि यह रकम बैंक वालों ने निकाली है या साइबर ठगों ने उन्हें पता नहीं चल रहा है। कभी पुलिस तो कभी बैंक के चक्कर काटकर थक गया हूं।
विज्ञापन

यह कहानी है रामसिंह निवासी सोहलपुर सिकरोढा है जो कि पिरान कलियर के सरकारी स्कूल से हेड मास्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2009 से पेंशन के जरिये अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने अपना खाता कलियर के पीएनबी बैंक में खोला है। उन्होंने बताया कि बैंक से उन्होंने किसी भी तरह की ऑनलाइन सुविधा नहीं ली है और बैंक में पासबुक के जरिये पैसा निकालते रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लंबे समय बाद अपनी पास बुक में एंट्री कराई तो पता चला कि खाते से 154000 रुपये गायब हैं जो कि 29 नवंबर से 26 दिसंबर 2025 के बीच 12 बार में निकाले गए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने साइबर थाने में जाने की बात कही। 16 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई लेकिन कोई कुछ नहीं बता रहा है कि रकम कहां गई। अब बुजुर्ग ने पीएनबी के हेड ऑफिस में चेयरमैन एवं मैनेजमेंट डायरेक्टर को पत्र लिखा है। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि जांच अधिकारी से मामले में जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed