फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   70 thousand cheated in the name of sending Saudi Arabia

सऊदी अरब भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी

Sun, 08 Mar 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
70 thousand cheated in the name of sending Saudi Arabia
रुड़की। सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताते हुए एक युवक से हजारों रुपये की ठगी कर ली। अब युवक उससे रुपये वापस मांग रहा है तो वह देने से इनकार कर रहा है। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर के सुल्तानपुर निवासी निसार अहमद ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी रुड़की के सोत मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से जान पहचान हुई थी। उसने बताया था कि वह सऊदी अरब लोगों को हज भेजने के लिए विजा बनवाता है। इस पर निसार ने उससे सऊदी अरब भेजने के लिए विजा और पासपोर्ट बनवाने की बात कही। इस काम के लिए उसने एडवांस में 70 हजार रुपये लिए। साथ ही अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध करवा दिए। उक्त व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन बाद उसका विजा और पासपोर्ट बन जाएगा। इसके बाद वह उसे सऊदी अरब भिजवा देगा। कुछ दिनों बाद निसार ने उससे संपर्क किया तो वह बहाने बनाने लगा। कई बार जानकारी लेने पर भी उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर निसार ने उससे अपनी रकम वापस मांगी तो वह इनकार करने लगा। आरोप है कि वह उसके घर पहुंचा तो धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed