फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कम उपस्थिति पर सीईओ ने जताई नाराजगी

कम उपस्थिति पर सीईओ ने जताई नाराजगी

Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कम उपस्थिति पर सीईओ ने जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने बृहस्पतिवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम पाए जाने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। इस बाबत उन्होंने सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने पहले भगवान शंकर इंटर कॉलेज और इसके बाद नेशनल कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। दोनों कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। इसके बाद उन्होंने पोडोवाली के प्राथमिक विद्यालय, जूनियर और इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालयों में पंजीकरण के अनुरूप छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं मिले। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बालावाली के प्राथमिक, जूनियर और हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां भी कम उपस्थिति रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने बताया कि बालावाली के प्राथमिक जूनियर और हाईस्कूल में तकरीबन 800 छात्र-छात्राए हैं, लेकिन मौके पर 400 छात्र-छात्राएं भी उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने बताया कि बालावाली के तीनों स्कूलों में मात्र दो ही शिक्षक उपस्थित थे। जबकि अन्य शिक्षक छुट्टी पर गए थे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में उपस्थिति कम पाए जाने से छात्रों की शिक्षा पर विपरीत असर पड़ता है। इस बाबत सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि कोई भी छात्र-छात्राएं अकारण छुट्टी न करें। वहीं, अनुपस्थिति कम पाए गए विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed