{"_id":"5bd36b6ebdec226934563492","slug":"61540582254-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 बालक वर्ग के लिए खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 बालक वर्ग के लिए खिलाड़ी चयनित
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-19 के लिए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 में चयनित होने वाले खिलाड़ी 29 अक्तूबर को भल्ला इंटर कालेज ज्वालापुर में जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को अंडर-14 और अंडर- 17 के खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
नेहरु स्टेडियम में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। इसमें रुड़की ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों से कुल 58 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की श्रीकांत पुरोहित और प्रतियोगिता की संयोजिका विनिता शर्मा स्टेडियम में मौजूद रहीं। इस दौरान हिमांशु, विशाल, अभिषेक, मोहम्मद समीर, मोहम्मद फैजल, दिविक चौहान, विशाल धीमान, अभिषेक तोमर, आदित्य सिंह, रोहित कुमार, अभिषेक सैनी, पुलकित कटारिया, कार्तिक कुमार आदि का चयन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान ब्लाक खेल समन्वयक मनजीत सिंह राणा, बालेश्वर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, कोच पंकज शर्मा, सुबोध कु मार नैन, अमरपाल सिंह, योगेश कुमार सिंह, मोहित राणा, कमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।