{"_id":"5afc65f84f1c1bdb408b5d47","slug":"61526490616-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लोको रनिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांध कर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लोको रनिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांध कर किया काम
Updated Wed, 16 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
भत्तों व रिटायर रनिंग स्टाफ की पेंशन नहीं देने पर रेलवे लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को लक्सर रेलवे स्टेशन पर लोको रनिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस के लोको पायलट बलबीर सिंह व वरिष्ठ सहायक पायलट लोकेंद्र कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल सहित पूरे भारत में 14 मई से लेकर 16 मई तक ब्लैक डे मनाया गया है। इसमें लोको पायलटों की मुख्य मांग थी कि उनको किलोमीटर भत्ते का निर्धारण, आरएसी 1980 के फार्मूले को शीघ्र लागू किए जाने के अलावा पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग की। इस मांग को लेकर बांह और जेब पर काली पट्टी बांध कर काम किया। साथ ही मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों में सावले यादव, सुरेश पाल सिंह, राज कुमार, मुकुल कुमार, संतोष मीना, जगदीश कुमार, अनिल कुमार और दानिश आदि शामिल रहे।