{"_id":"5aef55234f1c1b042e8b74a6","slug":"61525634339-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ बच्चों को दें नैतिक और सांस्कृतिक मूल्य: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ बच्चों को दें नैतिक और सांस्कृतिक मूल्य: राज्यपाल
Updated Mon, 07 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि शिक्षक मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अच्छी शिक्षा के लिए नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का होना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से पाठ्य पुस्तकों के अलावा नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाने पर भी जोर दिया।
रविवार को तांशीपुर में सोनी फाउंडेशन की ओर से संचालित भारतीय एकेडमी के मल्टी परपज हॉल के शिलान्यास समारोह में राज्यपाल ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। फाउंडेशन उन्हें अच्छे नागरिक बनाने के प्रयास कर रही हैं। बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा अन्य स्तरीय पुस्तकों को भी पढ़ाना चाहिए। ताकि इससे उनका चरित्र और व्यक्तित्व बेहतर हो सके। गौरतलब है कि ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी। कार्यक्रम में संस्थापक ट्रस्टी जनरल एसएन दुबे, भारतीय अकादमी की निदेशक शांति दुबे, ट्रस्टी ब्रिगेडियर केके तलवार, पद्मश्री केसी जोहरी और सीए हेमंत अरोड़ा आदि मौजूद रहे।