फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   59 staff officers made

59 कर्मचारी बने अफसर

Tue, 18 Oct 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 18 Oct 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के राजस्व कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा इस बार सरकार ने पहले ही दे दिया है। राजस्व विभाग ने हरिद्वार के दस कर्मचारियों समेत प्रदेश के 59 रजिस्ट्रार एवं राजस्व कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी दी। साथ ही सभी का मंडलस्तर पर तबादला भी कर दिया गया है।

राज्य में नायब तहसीलदारों की कमी के चलते विभिन्न तहसीलों में राजस्व कानूनगो एवं रजिस्ट्रार कानूनगो को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रदेश के सीनियर रजिस्ट्रार कानूनगो एवं राजस्व कानूनगो को प्रोन्नत करने की फाइल करीब एक साल से राजस्व परिषद में चल रही थी। लेकिन कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नत करने की प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ रही थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने 59 कर्मचारियों को अफसर बनाने की लंबित फाइल पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


दिवाली से पहले राजस्व कर्मचारियों को दिए गए इस तोहफे में हरिद्वार के भी दस कर्मचारियों को लाभ मिला है। इनमें धनीराम सैनी, महेंद्र सिंह, चित्रकुमार त्यागी, सुशील कुमार, ओमबीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, सुदेश कुमार, हुकम सिंह, कुंवरपाल, प्रीतम सिंह को नायब तहसीलदार बनाया गया है। इनमें से कृष्णपाल सिंह, ओमबीर सिंह और सुदेश कुमार को कुमाऊं मंडल और शेष को गढ़वाल मंडल में दबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रहे तहसीलदार अब नायब की जिम्मेदारी
-राजस्व परिषद की ओर से ट्रांसफर किए गए प्रदेश के कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जो जिलाधिकारी की आंतरिक व्यवस्था के तहत तहसीलदारी कर रहे हैं या फिर कर चुके हैं। इनमें हरिद्वार की बात करें तो राजस्व परिषद की ओर से नायब तहसीलदार बनाए गए चित्रकुमार त्यागी तो भगवानपुर के तहसीलदार भी रह चुके हैं। अब रुड़की के अपर तहसीलदार हैं। इसके अलावा पीतम सिंह लक्सर एवं धनीराम सैनी भगवानपुर के तहसीलदार रह चुके हैं। अब यह रुड़की और भगवानपुर में नायब तहसीलदार हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह मंगलौर और सुदेश कुमार लक्सर में पहले से नायब तहसीलदार की कुर्सी पर विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed