फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   5.50 lakhs cheated on the pretext of investing in stock market

Roorkee News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 5.50 लाख

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
5.50 lakhs cheated on the pretext of investing in stock market
I
विज्ञापन

IIसाइबर ठगों ने देवलोक कॉलोनी के रहने वाले पूर्व सैनिक राजवीर सिंह राणा से 5.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा दिया था। राणा ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। इस पर रोजाना कुछ शेयर को खरीदने और फिर बेचने के टिप्स दिए जाते थे। वहीं पर उनका एक खाता भी खुलवाया गया। इस पर दिए गए बैंक खाते में उनसे रकम जमा कराने को कहा गया। उन्होंने पैसे जमा कर दिए। उन्होंने ठगों के बताए जो शेयर खरीदे उनमें अच्छा खासा लाभ दर्शाया जाता था। इसका उन्हें स्क्रीन शॉट भी भेजा जाता था। इसके बाद राणा ने शेयर खरीदने के लिए 5.50 लाख रुपये जमा किए। इसका उन्हें करीब आठ लाख रुपये लाभ भी दिखाया गया। गत दो जनवरी को जब उन्होंने इस लाभ को निकालना चाहा तो उनसे तीन लाख रुपये और जमा कराने को कहा गया। यह रकम उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट के लिए बताई। इसके बाद राणा को शक हुआ कि उनके साथ ठगी की जा रही है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि राणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed